Home / राज्य / फरसा बाबा को कुचलने वाले ट्रक के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत

फरसा बाबा को कुचलने वाले ट्रक के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत

 

मथुरा

दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। फरसा बाबा उर्फ चंद्रशेखर को कुचलने वाले ट्रक के ड्राइवर मोहम्मद खुर्शीद की अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय ट्रक (राजस्थान नंबर) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक मोहम्मद खुर्शीद और उसका क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ड्राइवर ने दम तोड़ दिया, जबकि क्लीनर का इलाज अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में फरसा बाबा उर्फ चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जता रही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल