लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज के विकास खंड लक्ष्मीपुर में स्थित पुरन्दरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में मरीजों की जान फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। यहां पदस्थ डॉक्टर नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं और जानकारी के अनुसार, गोरखपुर में अपना निजी नर्सिंग होम चला रहे हैं। सरकारी ड्यूटी छोड़ कर निजी प्रैक्टिस में लगे इन डॉक्टर महोदय पर अभी तक किसी भी उच्च अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी वे अस्पताल इलाज के लिए जाते हैं, तो डॉक्टर नदारद रहते हैं और फार्मासिस्ट ही प्राथमिक इलाज देकर मरीजों को वापस भेज देते हैं। इससे न केवल मरीजों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का भरोसा भी कम होता जा रहा है।एक स्थानीय निवासी संजीव,राजू,मालती,प्रिया ने बताया, “हम लोग सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने आते हैं,लेकिन यहां कोई डॉक्टर मिलते ही नहीं। फार्मासिस्ट दवा दे देते हैं, लेकिन जब कोई गंभीर स्थिति होती है तो हमें शहर के अस्पताल जाना पड़ता है।”

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग
—————————————–
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। यदि कोई डॉक्टर ड्यूटी के समय निजी प्रैक्टिस कर रहा है, तो यह सेवा शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में तत्काल जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।इस संदर्भ में सीएमओ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि मामले का जांच कराकर बेतन रोका जाएगा।






