लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
ग्राम पंचायत बकैनिहा हरैया में मनरेगा एवं केन्द्रीय वित्त आयोग से चल रहे विकास कार्यों में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ उजागर हुई हैं। प्राथमिक जांच में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई तय है।
जिलास्तरीय जांच टीम के निरीक्षण में कई मनरेगा परियोजनाएँ—नाली निर्माण,सड़क मरम्मत मौके पर अधूरी या अनुपस्थित पाई गईं, जबकि अभिलेखों में उन्हें पूर्ण दर्शाया गया था। यही स्थिति केन्द्रीय वित्त आयोग से स्वीकृत कार्यों में भी मिली, जिनमें सामग्री क्रय और निर्माण के खर्च में गड़बड़ी सामने आई।
प्रारंभिक जांच में के आधार पर जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित जांच रिपोर्ट में मनरेगा में रू 237917 केन्द्रीय वित्त में रू 372767 कुल 610684 रूपये की अनियमितता पाई गई है।जिसे लेकर जिलाधिकारी ने प्रधान व सचिव से एक पक्ष में अपना जवाब जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करे।उचित जवाब नही मिलने पर 95 जी की कार्रवाई किया जाएगा






