Home / राजनीति /  बढ़ते दबाव के बीच यूपी में एसआईआर की अंतिम तारीख एक सप्ताह बढ़ी, मुरादाबाद में कर्मचारी की आत्महत्या से फैला सनसनी

 बढ़ते दबाव के बीच यूपी में एसआईआर की अंतिम तारीख एक सप्ताह बढ़ी, मुरादाबाद में कर्मचारी की आत्महत्या से फैला सनसनी

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा संचालित एसआईआर (मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण) अभियान में बीएलओ पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इसकी अंतिम तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब एसआईआर फॉर्म भरने की नई अंतिम तिथि 11 दिसंबर तय की गई है।

समय सीमा बढ़ने के चलते मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची अब 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को जारी होगी। सूत्रों के अनुसार कई जिलों से बीएलओ द्वारा अत्यधिक कार्यभार और मानसिक दबाव की शिकायतें सामने आई थीं। कुछ क्षेत्रों में कर्मचारियों की मौत के मामले भी दर्ज हुए, जिसके बाद चुनाव आयोग ने निर्णय लेते हुए यह राहत प्रदान की।

 

*मुरादाबाद में बीएलओ ने की आत्महत्या

 

इसी क्रम में मुरादाबाद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 46 वर्षीय सर्वेश सिंह ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।‌ सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। सात अक्टूबर को उन्हें बीएलओ का दायित्व सौंपा गया था। परिजनों और अधिकारियों को लिखे पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि एसआईआर का टार्गेट पूरा न कर पाने के कारण वह अत्यधिक मानसिक तनाव में थे, इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल