Home / राज्य / बदलापुर महोत्सव में विधायक रमेश मिश्र पर वसूली का आरोप

बदलापुर महोत्सव में विधायक रमेश मिश्र पर वसूली का आरोप

जौनपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान करनपुर के सुपुत्र के तिलकोत्सव में सम्मिलित हुए मेहमानों की जुबां पर बदलापुर महोत्सव के ही बादल मंडराते रहे। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागों से जबरन वसूली ही कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहा।

इस कार्यक्रम में शामिल प्रधान राकेश तिवारी ने बताया कि बदलापुर महोत्सव में बदलापुर विधायक रमेश मिश्र द्वारा जमकर वसूली की गई जिसमें हर ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी के द्वारा हर गांव से 5000 रुपये दिये गए। जिसकी पुष्टि पूर्व प्रधान अजीत सिंह आहोपुर ने भी किया।और उन्होंने कहा TLM का पैसा जो हर विद्यालय में आता है वह भी 5000 रूपये की धनराशि ABSA के द्वारा ले लिया गया महोत्सव के लिए।इसके बाद शिक्षक, डाक्टर्स,व्यापारी और अधिकारी अलग से दिये हैं। अभी पता चल रहा है कि चिकित्सा अधीक्षक बदलापुर के द्वारा लगभग सभी निजी अस्पतालों से कम से कम 20000 हजार रुपये लिए गए हैं।यह सच्चाई है बदलापुर के बड़बोले विधायक रमेश मिश्र की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल