बरेली से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
बरेली शहर की मशहूर धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा। जानकारी के मुताबिक बरेली, दिल्ली और लखनऊ से पहुंची इनकम टैक्स की संयुक्त टीमें फैक्ट्री परिसर में वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं।
रेड की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के सभी गेट बंद करा दिए गए हैं और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और टैक्स से संबंधित लेनदेन की जांच को लेकर की जा रही है।
आयकर विभाग की इस अचानक कार्रवाई से फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। टीम द्वारा छानबीन देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।




