Home / राज्य / बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी आग से तीन नेपाली यात्रियों की जलकर मौत, 20 घायल

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी आग से तीन नेपाली यात्रियों की जलकर मौत, 20 घायल

बलरामपुर

बलरामपुर गोंडा राजमार्ग पर फुलवरिया बाईपास के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनौली बॉर्डर से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी प्राइवेट बस (यूपी 22 एटी 0245) की कंटेनर (यूपी 21 डीटी 5237) से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर से भिड़ गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि तीन नेपाली यात्री जिंदा जल गए, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिला प्रशासन, डीएम विपिन जैन और एसपी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को बलरामपुर व बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

घायलों में घान कुमारी, अनिल, दिवाकर, कृष्णा, विष्णु माया, रिचा सहित कई लोग शामिल हैं। कई यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 60–65 लोग सवार थे, जिनमें 20–25 लोग झुलस गए। प्रशासन ने घायल यात्रियों को नेपाल और दिल्ली भेजने के लिए वाहन व टिकट की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल