Home / राज्य / बहराइच सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर  

बहराइच सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर  

 

बहराइच

जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बलरामपुर जिले से उत्तराखंड स्थित नीम करौली धाम दर्शन के लिए निकले थे। हादसा नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर सेमरहना गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के घुसाह गांव निवासी अभिषेक शुक्ला, जो एक निजी कंपनी में मैनेजर थे, अपने चार दोस्तों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में अभिषेक शुक्ला, दीपू वर्मा और नीतिश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लवकुश शर्मा और अजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल