लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
एक तरफ सरकार उर्बरक वितरण को शुलभ बनाने के लिए दिन रात एकशकर दिया।तो वही बहादुरी बाजार में मौर्या खाद व बीज भंण्डार पर डीएपी खाद की कीमत 1700 रुपये प्रति बोरी बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि अचानक बढ़ी कीमत से उनकी लागत पर सीधा असर पड़ रहा है।
इसी बीच एक स्थानीय दुकानदार ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अधिकारियों द्वारा पाँच-पाँच हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है,जिसके कारण खाद की कीमतें बढ़ रही हैं। दुकानदार का आरोप है कि अगर वह कथित वसूली न दे तो उसकी दुकान पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।किसानों ने जिला प्रशासन से मामले की जाँच की मांग की है, ताकि खाद की आपूर्ति सामान्य कीमत पर उपलब्ध हो सके और कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।





