Home / राज्य / बांके बिहारी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दर्शन के दौरान हुई घबराहट से बिगड़ी तबीयत

बांके बिहारी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दर्शन के दौरान हुई घबराहट से बिगड़ी तबीयत

 

मथुरा से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

शनिवार सुबह बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दिल्ली के एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय अखिल केशव शरण माथुर, निवासी बी-ई ब्लॉक, गली नंबर 7, हरी नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। वे परिवार के साथ ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए मथुरा पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे जैसे ही अखिल गेट नंबर-2 से मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे थे, उन्हें घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। कुछ ही देर में वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और श्रद्धालुओं ने तुरंत चिकित्सकों की टीम को सूचना दी और उन्हें सौ शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अखिल पिछले पांच वर्षों से हृदय रोग से पीड़ित थे और भीड़भाड़ के कारण उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। मंदिर में उस समय दर्शन के लिए भारी भीड़ थी, जिससे गेट नंबर-2 के पास दबाव अधिक हो गया था। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सांत्वना दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल