Home / राज्य / बाजार गए व्यक्ति की बाईक चोरी,हड़कंप 

बाजार गए व्यक्ति की बाईक चोरी,हड़कंप 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

मोहनापुर बाजार में मंगलवार शाम एक मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बोकवा निवासी शैलेश चौरसिया बाजार में सब्जी खरीदने आए थे, उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मोहनापुर स्थित शिव मंदिर के सामने, कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़ी कर दी और बाजार चले गए। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में वाहन की तलाश जारी है।बाजार गए व्यक्ति की बाईक चोरी,हड़कंप 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और लापरवाही के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल