Home / राज्य / बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर; छह की मौत

बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर; छह की मौत

बाराबंकी से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

 

बाराबंकी जनपद में सोमवार देर रात देवा-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी के पुल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने के कारण दंपति,उनके पुत्र सहित छह कुल लोगों की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई।फतेहपुर कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता गिरधर गोपाल की बिना नंबर की नई अर्टिगा कार लेकर मौलवीगंज निवासी प्रदीप रस्तोगी (55) अपने परिवार के साथ कानपुर के बिठूर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय कल्याणी नदी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में प्रदीप रस्तोगी, उनकी पत्नी माधुरी रस्तोगी पुत्र नितिन युवक नैमिष चालक श्रीकांत और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदीप के छोटे पुत्र कृष्णा रस्तोगी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल