Home / राज्य / बाह रे!जिला प्रशासन सिसवनिया कोटा चयन में खुलेआम रिश्वत को पचा गए जिम्मेदार,न तो आईएसबी न तो सचिव पर हुई कार्रवाई

बाह रे!जिला प्रशासन सिसवनिया कोटा चयन में खुलेआम रिश्वत को पचा गए जिम्मेदार,न तो आईएसबी न तो सचिव पर हुई कार्रवाई

 

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

 

एक तरफ सीएम योगी आए दिन भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात कर दंभ भरते रहते है।तो वही महराजगंज जनपद का लक्ष्मीपुर ब्लाक में सिसवनिया कोटा चयन में एडीओ आईएसबी बृजानंद यादव द्वारा लिए गए बीस हजार रिश्वत के बाद ब्लाक भ्रष्टाचार का केन्द्र सावित हो रहा है।जिसका प्रत्यक्ष बीडीओ सार्वजनिक हुआ आम लोगो ने देखा जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।जिसके बाद आईएसबी को जिला मुख्यालय पर संबद्ध कर दो जांच टीम का गठन किया गया।

एक जिला स्तरीय तो दूसरे ब्लाक स्तरीय।सूत्रो के अनुसार जांच जिलास्तरीय डीडीओ महराजगंज को तो ब्लाक स्तरीय एडीओ पंचायत दिनेश कुमार पाठक को सौपी गई।लेकिन दो माह से अधिक होने के बाद मामले मे कोई प्रगति नही हुआ सूत्रो की माने तो डीडीओ ने जांच रिपोर्ट शासन को सौप दिया लेकिन ब्लाक स्तरीय एडीओ पंचायत की टीम दो सचिवों बृजेश यादव व विवेक पटेल को बचाने को लेकर सौदेबाजी चल रही है।

जिससे यह सावित हो गया कि महराजगंज के लक्ष्मीपुर में सीएम योगी के दावे हवा हवाई सावित करने के लिए जिम्मेदार कही किसी स्तर तक जा सकते है।जिसे लेकर क्षेत्र में लोग सीएम योगी कथनी और करनी में कोई अन्तर नही बताते हुए।सरकार को सवालो में खड़ा कर रहे है।इस संदर्भ में बीडीओ मृत्युंजय यादव ने बताया कि जांच चल रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल