Home / राज्य / बीएचयू के रुइया छात्रावास में जमकर बवाल, मारपीट और पथराव से मचा हड़कंप  

बीएचयू के रुइया छात्रावास में जमकर बवाल, मारपीट और पथराव से मचा हड़कंप  

 

वाराणसी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक बार फिर छात्रों के बीच हिंसक झड़प सामने आई है। रुइया छात्रावास के गेट पर मारपीट और पथराव की घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया है। घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, निष्कासित छात्रों के एक गुट ने रुइया छात्रावास के गेट पर संस्कृत परास्नातक छात्र पीयूष तिवारी के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि छात्र का सिर फट गया और हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रुइया छात्रावास के गेट के पास करीब 60 छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र बाइक से वहां से गुजर रहा था, जिस पर खड़े छात्रों से उसकी कहासुनी हो गई। यह बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि घटना के बाद 20–25 छात्र मुंह बांधकर मौके पर पहुंचे और रुइया छात्रावास की ओर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी के जवानों के साथ करीब 200 सुरक्षाकर्मी और 150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल