Home / राज्य / बृद्धजन हमारे लिए अमुल्य धरोहर,उनका स्नेह आशीर्वाद समाज को सही दिशा देती है जिलाधिकारी महराजगंज

बृद्धजन हमारे लिए अमुल्य धरोहर,उनका स्नेह आशीर्वाद समाज को सही दिशा देती है जिलाधिकारी महराजगंज

फरेन्दा से श्रीनरायन गुप्ता 

दीपावली पर्व के अवसर पर डीएम ने आधारशिला वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए और उनके स्वास्थ्य एवं देखभाल की जानकारी ली। साथ हो एसडीएम फरेंदा और वृद्धाश्रम संचालकों को वृद्धजनों के समुचित देखभाल के विषय में आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने वृद्धजनों के स्वास्थ्य के नियमित परीक्षण और सर्दियों के दृष्टिगत ठंड से बचाव हेतु जरूरी उपाय करने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्नेह,अनुभव और आशीर्वाद ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सुख–दुःख की जानकारी ली तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में दीप जलाकर जिलाधिकारी ने स्वच्छता एवं प्रकाश का संदेश दिया।साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वृद्धजन भी जिलाधिकारी के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली मनाकर प्रसन्न दिखे।इस अवसर पर एसडीएम फरेंदा श्री शैलेन्द्र गौतम, वृद्धाश्रम संचालक प्रदीप कटियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल