देवरिया से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से दुस्कर्म करने वाले आरोपी युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपी युवक उसी व्यक्ति का गे-पार्टनर बताया जा रहा है। घटना तब हुई जब पिता ने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा। गुस्से में बौखलाए पिता ने चाकू उठाकर आरोपी पर हमला कर दिया और उसका जननांग (टेस्ट ट्यूब) काट डाला। गंभीर रूप से घायल युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।





