प्रतापगढ़
अशोक त्रिपाठी को गिफ्ट में एक हाथी मिला है, जिसका नाम ‘जात्रा सिंह’ रखा गया है। यह हाथी 8 साल का है और इसे अरुणाचल प्रदेश से लाकर प्रतापगढ़ पहुंचाया गया। हाथी को असम, पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए करीब 2 हजार किलोमीटर की यात्रा कराई गई, जिस पर लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए।
यह हाथी अशोक त्रिपाठी को उनके पिता की स्मृति में उनकी माता केवल देवी द्वारा भेंट किया गया। जब हाथी जात्रा सिंह गांव पहुंचा, तो ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ उसका भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजे के साथ ट्रक से उतारे गए हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए।
इसके बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से हाथी को स्नान कराया गया। अशोक त्रिपाठी, उनकी माता और अन्य लोगों ने हाथी का तिलक किया और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया गया। हाथी को देखने और पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हाथी के रहने के लिए गांव में विशेष बाड़ा भी तैयार कराया गया है। यह पूरा मामला रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के छींटपुर गांव का बताया जा रहा है।






