महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकसडवा में जंगल से भटक कर सांभर हिरन पहुँच गया। जिसे कुछ कुत्ते घेर कर हमला कर दिए थे। जिसे वनकर्मियों ने ईलाज करवा कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत एकसडवा के ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुँचे जहाँ कुछ कुत्तों ने एक सांभर हिरन को घेर कर हमला कर दिए थे। वनकर्मियों ने सांभर हिरन को सुरक्षित अस्पताल ले आए।
रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि घायल सांभर हिरन को ईलाज करवा कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया है।






