महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को लक्ष्मीपुर व मोहनापुर से भव्य शोभा यात्रा व शिव बारात निकाली गई।शिव बारात में राधा-कृष्ण,राम – सीता,शिव-पार्वती, हनुमान व अन्य कई देवी देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।तो वहीं गटका पार्टी के लोगों ने करतब दिखा कर तो बालिकाओं डांडियां का प्रदर्शन का खूब वाहवाही बटोरी।
बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में हर हर महादेव के जयघोष से माहौल गूंज उठा।लक्ष्मीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से विगत वर्षों की तरह इस बार भी स्थानीय शिव सेवा समिति के तत्वाधान में शिव बारात व भव्य शोभा यात्रा निकाली गईशोभायात्रा को समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल ने पूजा अर्चना कर के शुरु किया गया।यात्रा शिव मंदिर से चलकर एकमा डिपो पहुंची।
जिसके बाद सोनारी मुहल्ला होकर लक्ष्मीपुर बाजार से गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पैसिया ललाईन पहुंची। दूसरी तरफ मोहनापुर से शिव बारात निकाली जो विभिन्न स्थानों से होते हुए पैसिया ललाइन तक पहुँची। काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है।
जिस मौके पर मुख्य रूप से शिव सेवा समिति के गणेश गुप्ता,चंद्र प्रकाश मिश्रा,हरिकेश पाठक, राकेश पांडेय,दुर्गा शंकर शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता,विजय मद्धेशिया,महेश मद्धेशिया,कृण्ण मुरारी अग्रहरी,सन्नी पाण्डेय,रामजी मद्धेशिया,
वीरेंद्र अग्रहरि,शंभू मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया,संतोष अग्रहरी, छोटे श्रीवास्तव, कुणाल पांडेय, दिनेश जायसवाल, प्रदीप मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया मौजूद रहे।






