Home / राज्य / भाजपा कार्यकर्ताओ का लक्ष्मीपुर के आदर्श मुशीलाल इण्टर कालेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 

भाजपा कार्यकर्ताओ का लक्ष्मीपुर के आदर्श मुशीलाल इण्टर कालेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला लक्ष्मीपुर के मुंशीलाल इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित की जा रही है। 

कार्यशाला के पहले दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर सत्रों का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक दिन तीन सत्र आयोजित किए गए।

इन सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्य पद्धति, इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और उनके क्रियान्वयन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया और नमो ऐप के उपयोग पर भी विस्तृत परिचर्चा हुई। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षित किया गयम

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने बताया कि भाजपा क्षणिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उसका उत्थान करना है।

प्रशिक्षक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, प्रभाकर दुबे, आकाश गुप्ता, अशोक कुमार जायसवाल, आशीष जायसवाल, दिलीप चौधरी, बच्चू लाल, सतीश चौहान, नरेंद्र प्रताप, पल्लू यादव, राजेश्वर चौहान, गंगासागर, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल