Home / राज्य / भूमि विवाद को लेकर अवैध निर्माण का आरोप, डीएम से की शिकायत  

भूमि विवाद को लेकर अवैध निर्माण का आरोप, डीएम से की शिकायत  

महराजगंज

नौतनवा तहसील क्षेत्र के करमहवा बसंतपुर में भूमि विवाद को लेकर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। ग्राम बनरसिंहा कला निवासी मुमताज अली पुत्र हनीफ ने जिलाधिकारी महराजगंज को प्रार्थना-पत्र देकर विपक्षी पक्ष पर जबरन निर्माण कराने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार इस भूमि विवाद को लेकर पूर्व में 1 दिसंबर 2025 को उपजिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की गई थी जिस पर थाना कोल्हुई द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान लेखपाल द्वारा की गई नाप-जोख को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया था तथा लिखित सुलहनामा भी प्रस्तुत किया गया था।इसके बावजूद आरोप है कि विपक्षी पक्ष पुनः विवादित भूमि में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर मकान निर्माण का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। प्रार्थी ने इसे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है।मुमताज अली ने जिलाधिकारी से अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल