Home / राज्य / मंत्री के परिवार में शादी के लिए धन उगाही का आरोप, जेल अधिकारियों पर दबाव बना चर्चा का विषय

मंत्री के परिवार में शादी के लिए धन उगाही का आरोप, जेल अधिकारियों पर दबाव बना चर्चा का विषय

 

लखनऊ

जानकारी के अनुसार गोरखपुर का एक नेता लखनऊ में रहकर एक मंत्री के परिवार में प्रस्तावित शादी के लिए धन जुटाने में लगा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रदेशभर के कारागार विभाग के अधिकारियों को मौखिक निर्देश भेजे गए हैं।इन निर्देशों के तहत सभी जेल अधीक्षकों से 1-1 लाख रुपये, जेलरों से 51-51 हजार रुपये तथा डिप्टी जेलरों से 21-21 हजार रुपये का लिफाफा पहुंचाने को कहा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस मौखिक आदेश को “अनिवार्य रूप से पालन” करने की बात भी अधिकारियों से कही गई है।

अधिकृत पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अचानक आई इस मांग को लेकर विभागीय कर्मचारियों में नाराज़गी और चर्चा का माहौल है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल