Home / राज्य / मकान विवाद में पत्रकार की सरेआम हत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप  

मकान विवाद में पत्रकार की सरेआम हत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप  

हाथरस

जिले में एक सनसनीखेज घटना में पत्रकार वेदप्रकाश उर्फ सोनू की सरेआम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनका शव थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में मिला। शव की पहचान स्थानीय निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार ने हत्या से पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कर अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि मकान विवाद को लेकर यह हत्या की गई है। उनका कहना है कि दो साल पहले भी इसी मामले को लेकर विवाद हुआ था, तब भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल