Home / राज्य / मधुमक्खियों के हमले से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी, एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

मधुमक्खियों के हमले से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी, एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल

अंबेडकरनगर

जिले के अंजलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान पर मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

मेले के दौरान हुआ हमला

मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक मेले के कारण मंदिर परिसर में काफी भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान मंदिर में लगे एक बड़े मधुमक्खी के छत्ते से अचानक झुंड निकल आया और सीधे जैतपुर थाना क्षेत्र के कुठमा राजापुर गांव निवासी 55 वर्षीय संतराम पर हमला कर दिया।

इस हमले की चपेट में आकर जीवत निवासी बसंत लाल और गोलपुर निवासी रामविलास भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक संतराम के दोनों बेटे पानीपत में काम करते हैं और गांव में वे अपनी पत्नी यशोदा के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल