Home / राज्य / महराजगंज जिलाधिकारी ने बाल विवाह उन्मूलन जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी  

महराजगंज जिलाधिकारी ने बाल विवाह उन्मूलन जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी  

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा ने बाल विवाह उन्मूलन जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान जिले के विभिन्न ब्लॉकों और गांवों में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह समाज के विकास में भी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत यह एक दंडनीय अपराध है और इसके खिलाफ सभी को मिलकर जागरूकता फैलानी होगी।

अभियान के अंतर्गत जागरूकता वाहन, रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से आमजन को बाल विवाह न करने और इसकी सूचना प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्कूलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई के सदस्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल