महराजगंज
जिले के लोक विद्यापीठ के पास गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रहे पशुओं का एक झुंड कोहरे के कारण अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में दस पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,कोहरे में पशु ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गई। चालक द्वारा हॉर्न देने के बावजूद पशु ट्रैक से हट नहीं हो सके और हादसा हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए रेलवे लाइन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।घायल पशुओं को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। वहीं मृत पशुओं को ट्रैक से हटाकर रेल यातायात बहाल किया गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।एसडीएम फरेन्दा ने बताया कि सभी मृत पशुओ को पीएम कराकर उसे दफना दिया गया।और घायल पशुओ का इलाज कराकर गौ आश्रय केन्द्र भेज दिया गया।






