Home / राज्य / महराजगंज विकास भवन में बर्खास्त कर्मचारी पिस्टल लेकर घुसा, डीसी मनरेगा से मारपीट के बाद फरार  

महराजगंज विकास भवन में बर्खास्त कर्मचारी पिस्टल लेकर घुसा, डीसी मनरेगा से मारपीट के बाद फरार  

 

महराजगंज

विकास भवन में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बर्खास्त तकनीकी सहायक लाइसेंसी पिस्टल लेकर डीसी मनरेगा के कार्यालय में घुस गया। आरोपी की पहचान अरविंद श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो पहले मनरेगा योजना में कार्यरत था और अपनी सेवा समाप्ति व मानदेय रिकवरी को लेकर अधिकारियों से नाराज चल रहा था। कार्यालय में पहुंचते ही आरोपी ने डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह से तीखी बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पिस्टल निकालकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

हाथापाई में बदला विवाद

स्थिति तब और बिगड़ गई जब बहस हाथापाई में बदल गई और आरोपी ने डीसी मनरेगा के साथ मारपीट कर दी। कार्यालय के अंदर शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी और एपीओ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह हालात को काबू में किया।हंगामे के दौरान आरोपी अरविंद श्रीवास्तव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद विकास भवन परिसर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल