Home / राज्य / महराजगंज: NDPS मामले में प्रक्रिया उल्लंघन पर ठुठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित  

महराजगंज: NDPS मामले में प्रक्रिया उल्लंघन पर ठुठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित  

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त रुख अपनाते हुए ठुठीबारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करने,घटना की समय पर सूचना न देने तथा तथ्य छिपाने के आरोप में की गई है।जानकारी के मुताबिक,इंस्पेक्टर नवनीत नागर ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में बिना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए ही मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि ऐसे मामलों में उच्चाधिकारियों को पहले सूचित करना अनिवार्य होता है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल एक अधिकारी पर कार्रवाई नहीं,बल्कि पूरे विभाग के लिए सख्त संदेश है कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या प्रक्रिया का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच में यदि अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जनपद के थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल