लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोंकवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिशन शक्ति चौपाल के आयोजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते डीआईजी डा. एस. चनप्पा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न अपराधों के संबंध में जागरूक करते हुए शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन के बारें में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को पंपलेट वितरित किया। मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं बिना भय के आपातकालीन सेवाओं की मदद ले सकती हैं। इस दौरान एसपी सोमेन्द्र मीना,सीओ अनिरूद्ध कुमार,थानध्यक्ष मनोज कुमार राय, ग्राम प्रधान रामनाथ वर्मा, सचिव शिवसागर पाण्डेय सहित ग्रामीण व पुलिस मौजूद रहे।
डीआईजी ने पुरन्दरपुर थाना का किया निरीक्षण
पुरन्दरपुर थाना में मंगलवार को डीआईजी डा. एस. चनप्पा ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन से आये पुलिस जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर सलामी दी। डीआईजी ने सर्वप्रथम थाना परिसर में मिशन शक्ति कार्यालय, अभिलेख आदि का कार्यलाय मे निरीक्षण कर बारीकी से जांच किया। इस दौरान एसपी सोमेन्द्र मीना, थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर मनोज कुमार राय मौजूद रहें।






