Home / राज्य / महिला डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार लखनऊ की रहने वाली थी डाक्टर 

महिला डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार लखनऊ की रहने वाली थी डाक्टर 

 

 

लखनऊ

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी को आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डॉक्टर शाहीन की कार से एक AK-47 राइफल भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि डॉक्टर शाहीन का नाम फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर मुजम्मिल से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मुजम्मिल, शाहीन की कार का इस्तेमाल करता था, और दोनों के बीच करीबी संबंध थे।पुलिस के अनुसार, शाहीन के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों – जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत उल हिंद से संबंध होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत इस आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। जांच में पता चला है कि डॉक्टर शाहीन कई संदिग्ध संदेश नेटवर्कों के संपर्क में थी और विदेशी आतंकियों से सीधा संवाद रखती थी। डॉक्टर शाहीन का नाम अलीगढ़ स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या विश्वविद्यालय के माध्यम से आतंकी फंडिंग या नेटवर्क संचालन किया जा रहा था। शुरुआती जांच में यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों से जुड़ा पाया गया है। पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां अब डॉक्टर शाहीन के डिजिटल डिवाइस, बैंक ट्रांजेक्शन और विदेश संपर्कों की जांच कर रही हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल