Home / राज्य / मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु 

मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु 

 

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल 

ग्राम सभा गोपालपुर टोला महाव निवासी फूलचंद उम्र 65 वर्ष शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे अपने घर से दूध देने हेतु बहादुरी बाजार गए थे। वहां से वापस आते समय रास्ते में अहिरावल के पास मोटरसाइकिल से टकरा गए।जिससे फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्वजन द्वारा इलाज हेतु सीएचसी लोटन ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में कैंपियरगंज के पास फूलचंद की मृत्यु हो गई। स्वजन शव को अपने घर लेकर चले आए। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल