Home / राज्य / मिर्ज़ापुर की एसपी अपर्णा कौशिक की प्रेस ब्रीफिंग की बाडी शेमिंग, कमेंट सेक्शन बंद

मिर्ज़ापुर की एसपी अपर्णा कौशिक की प्रेस ब्रीफिंग की बाडी शेमिंग, कमेंट सेक्शन बंद

 

लखनऊ 

मिर्ज़ापुर ज़िले की एसपी अपर्णा रजत कौशिक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक प्रेस ब्रीफिंग का है, जिसमें वह एक गिरफ़्तारी से जुड़े मामले की जानकारी दे रही हैं।

हालांकि, इस वीडियो में दिए गए आधिकारिक बयान पर चर्चा होने के बजाय, सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान उनके काम से हटकर उनके लुक्स पर चला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके कद-काठी और दिखावे को लेकर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए।

मिर्ज़ापुर पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को पांच दिनों में करीब 47 लाख बार देखा गया और लगभग 65 हज़ार कमेंट्स आए। लेकिन इनमें से अधिकांश टिप्पणियां पुलिस कार्रवाई के बजाय एसपी के व्यक्तित्व पर केंद्रित रहीं। मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को फिलहाल बंद कर दिया। बॉडी शेमिंग पर किए गये कमेंंट की बुद्धिजीवियों ने कड़ी आलोचना की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल