Home / विदेश / मिशन शक्ति का परिणाम है महिला विश्व कप 2025 बेटियो ने रचा इतिहास,सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष 

मिशन शक्ति का परिणाम है महिला विश्व कप 2025 बेटियो ने रचा इतिहास,सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष 

 

 

लखनऊ से शार्प दृष्टि की रिपोर्ट 

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से पराजित कर विश्व विजेता बनने पर टीम की सभी महिला खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री महाना जी ने कहा कि भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन, आत्मविश्वास और जुझारूपन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह विजय भारतीय नारी शक्ति के अटूट संकल्प, अदम्य साहस और असीम प्रतिभा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और विश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल