Home / राज्य / मुजफ्फरनगर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, कानूनगो समेत तीन की जिंदा जलकर मौत, चार झुलसे

मुजफ्फरनगर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, कानूनगो समेत तीन की जिंदा जलकर मौत, चार झुलसे

मुजफ्फरनगर

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजिडेंसी में सोमवार शाम एक मकान में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में कानूनगो अमित गौड़, उनकी मां सुशीला और छोटे भाई नितिन की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग झुलस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगी। आग की चपेट में आने से घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। तेज धमाकों से आसपास के लोग सहम गए और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। झुलसने वालों में रिचा, अक्षिका, अराध्या और नोनी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल