Home / राज्य / मुरादाबाद में चोरों ने खोला पुलिस के दावे की पोल, उखाड़ ले गए PNB का ATM, मशीन में थे 6.92 लाख रुपये

मुरादाबाद में चोरों ने खोला पुलिस के दावे की पोल, उखाड़ ले गए PNB का ATM, मशीन में थे 6.92 लाख रुपये

 

 

मुरादाबाद

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार देर रात चोरों ने फव्वारा चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को उखाड़कर चोरी कर लिया। सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम का शटर खुला देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सिविल लाइंस थाने के एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि स्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर कई टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि चोरी से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी सिस्टम को बंद कर दिया, जिसके कारण कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है। एक ग्राहक ने बताया कि वे सुबह पैसे निकालने पहुंचे, लेकिन मशीन गायब मिली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चोर एटीएम मशीन को एक वाहन में रखकर ले गए। वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और उसकी गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल