Home / राज्य / यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, 50 सवारियों की बाल-बाल बची जान

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, 50 सवारियों की बाल-बाल बची जान

 

 

ग्रेटर नोएडा से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लुधियाना से आगरा जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग भड़क उठी।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक ने बस की छत से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, उसने तुरंत एक्सप्रेसवे पर ही बस रोक दी। बस रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी किसी तरह बाहर निकल आए। कुछ यात्रियों ने खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दिवाली के मद्देनज़र जलाए जा रहे पटाखों में से एक पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया था, जिससे आग लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल