मथुरा
देर रात एक बड़ा सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हो गया। बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान के अनुसार यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि UP 22 AT 2877 नंबर की बस रविवार रात नोएडा से रवाना हुई थी। शादी के सीजन के कारण बस में 35 यात्री सवार थे और अधिकांश रात होने के कारण सो रहे थे।
बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। जैसे ही समय रात 1:15 बजे बस बलदेव क्षेत्र में पहुंची, चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन अचानक पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



