Home / राज्य / यूपी में जल्द शुरू होगी सहकार टैक्सी सेवा, ड्राइवरों को बिना कमीशन मिलेगा पूरा लाभ

यूपी में जल्द शुरू होगी सहकार टैक्सी सेवा, ड्राइवरों को बिना कमीशन मिलेगा पूरा लाभ

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में जल्द ही केंद्र सरकार की सहकार टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। डिजिटल दौर में ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच निजी कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले भारी कमीशन और ओवरचार्जिंग की शिकायतों को देखते हुए यह योजना लाई गई है। फिलहाल यह सेवा दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में संचालित हो रही है, जबकि यूपी में इसे 2026 के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी है।

इस योजना के लिए यूपी से वाराणसी की अनुपमा सिंह को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सहकार टैक्सी ड्राइवरों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि इसमें किसी तरह का कमीशन नहीं देना होगा और 100 प्रतिशत लाभ सीधे ड्राइवर को मिलेगा।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर टैक्सी में पैनिक बटन लगाया जाएगा, जो आपात स्थिति में नजदीकी थाने को लोकेशन भेजेगा। सेवा की निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। यात्रियों के लिए ‘भारत टैक्सी ऐप’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल