लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक पदोन्नति करते हुए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) पद पर प्रोन्नत किया है। इस क्रम में IAS संजय प्रसाद, IAS आशीष कुमार गोयल, IAS अमृत अभिजात, IAS आर. रमेश कुमार और IAS मुकेश कुमार मेश्राम को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहे अधिकारियों को भी राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। IAS भुवनेश कुमार, IAS मृत्युंजय कुमार नारायण और IAS संतोष कुमार यादव को प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक फैसले को सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारियां सौंपे जाने से नीति-निर्माण और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आने की उम्मीद है।





