Home / राज्य / राजधानी में पारा थाना क्षेत्र में सिरफिरे आशिक की सनक-युवती को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर  

राजधानी में पारा थाना क्षेत्र में सिरफिरे आशिक की सनक-युवती को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर  

 

लखनऊ

पारा थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आधी रात करीब 2 बजे एक सिरफिरे आशिक ने 21 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उस पर गोली चला दी। हमलावर ने पहले युवती के साथ मारपीट की, घर में रखे सामान तोड़े और उसके बाद उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दागीं। एक गोली युवती के कंधे में और दूसरी उसके हाथ में लगी। वारदात के बाद आरोपी युवती को कमरे में बंद कर स्कॉर्पियो से फरार हो गया।

गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता की बहन राधिका ने बताया कि करीब एक साल से पीड़िता लक्ष्मी थापा का सरोजनी नगर के माना निवासी आकाश कश्यप से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राधिका के अनुसार आकाश पिछले कुछ समय से आक्रामक व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते यह खौफनाक घटना हुई।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल