महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
गोरखनाथ मंदिर के वरिष्ठ व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी ने रविवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजमन्दिर में निर्माणाधीन मंदिर का जायजा लेने पहुँचे। जिनका लक्ष्मीपुर बाजार में भव्य स्वागत किया गया।
द्वारिका तिवारी गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के वरिष्ठ व्यवस्थापक हैं जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। इनके साथ योगी कमलनाथ भी मंदिर का जायजा लेने पहुँचे थे। योगी कमलनाथ भी गोरखनाथ मंदिर से जुड़े योगी/संत हैं, जो मंदिर की प्रशासनिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
उक्त दोनों का लक्ष्मीपुर बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। क्षेत्र के तमाम मंदिरों के उत्थान व विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद राजमन्दिर में बन रहे मंदिर का निरीक्षण किया।
इस अवसर परनिरीक्षण के दौरान भाजपा नेता अशोक जायसवाल, मोनू प्रजापति, ई.शिवश़कर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शेषनाथ यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।






