Home / राज्य / राज परिवार की दुखद लड़ाई, भानवी सिंह के दिल्ली स्थित घर पर हमला, बेटी राघवी का दावा—“मां, बहन और मुझे जान का खतरा”

राज परिवार की दुखद लड़ाई, भानवी सिंह के दिल्ली स्थित घर पर हमला, बेटी राघवी का दावा—“मां, बहन और मुझे जान का खतरा”

प्रतापगढ़

जिले की कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर हमले का गंभीर आरोप सामने आया है। राजा भैया और भानवी सिंह की बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस हमले का दावा किया है। उन्होंने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है।

राघवी कुमारी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्हें, उनकी मां भानवी सिंह और उनकी बहन को जान का खतरा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस समेत संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

राघवी के अनुसार, बीते कई महीनों ही नहीं बल्कि कई सालों से वे, उनकी मां और बहन लगातार खतरे में हैं। उन्होंने हमेशा कानून का सहारा लिया, पुलिस में शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। हाल ही में सफदरजंग थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी गई थी।

राघवी ने आरोप लगाया कि आधी रात के बाद हथियार पकड़े एक व्यक्ति उनके दिल्ली स्थित घर के बाहर आया। उसका उद्देश्य उनकी मां, बहन और उन्हें डराना और दहशत में डालना साफ तौर पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि एक निष्पक्ष और धर्मसंगत जांच की मांग करता है। राघवी ने सवाल उठाया है कि आखिर उस व्यक्ति को किसने भेजा और इसके पीछे कौन है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल