Home / राज्य / रामघाट मेले में झूला टूटने से मासूम की मौत, चार लोग घायल, जांच शुरू की

रामघाट मेले में झूला टूटने से मासूम की मौत, चार लोग घायल, जांच शुरू की

 

 

बुलंदशहर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

जिले के रामघाट स्थित कार्तिक पूर्णिमा मेले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के जरगवां में लगे मेले में करीब छह बजे अचानक झूला टूट गया। इस हादसे में सात वर्षीय बच्ची हिमांशी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान नीरज, करण, जितेंद्र, डब्बू और दीक्षा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा मेला गूंज उठा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि मेले का आयोजन प्रशासन की अनुमति से किया गया था या नहीं। अगर बिना अनुमति झूला या मेला संचालित पाया गया, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल