रायबरेली
उत्तर प्रदेश सरकार ने रायबरेली जिले में बड़ी संख्या में जीवित लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत मामले में मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) लखनऊ के संज्ञान और निर्गत आदेश के बाद जनपद में मिले फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र निरस्त करने का विशेष टीम गठित करके अभियान शुरू किया गया है। रायबरेली जिले केडीपीआरओ
सीडीओ और जिलाधिकारी के द्वारा 10 कर्मचारियों की टीम को फील्ड में लगाकर मृत्य प्रमाणपत्र के निरस्तीकरण अभियान को शुरू कराया गया है। जिले के अधिकारी के अनुसार अभी तक में 250 फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र हुए निरस्त किए गए हैं और बड़ी संख्या में फर्जी मृत प्रमाणपत्रों की जांच का काम विशेष टीम द्वारा जारी है।




