Home / राज्य / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचकर दर्शन किया, आशीर्वाद लिया, आज अस्पताल का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचकर दर्शन किया, आशीर्वाद लिया, आज अस्पताल का उद्घाटन करेंगी

 

मथुरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह 7:20 बजे वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केली कुंज में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। लगभग 30 मिनट मंदिर परिसर में बिताने के बाद उन्होंने प्रेम मंदिर के दर्शन किए। अपने कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति दोपहर 12:20 से 1:40 बजे तक रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल में 70 बेड के कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। शाम 5:20 बजे उनका काफिला साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम पहुंचेगा, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। इससे पहले गुरुवार शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति ने इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल