Home / राज्य / राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शुल्क यथावत, पार्क और म्यूजियम में 65 रुपये में मिलेगा प्रवेश

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शुल्क यथावत, पार्क और म्यूजियम में 65 रुपये में मिलेगा प्रवेश

लखनऊ

बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के संचालन के लिए गठित समिति ने प्रवेश शुल्क में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब पार्क में प्रवेश शुल्क 15 रुपये और म्यूजियम का टिकट 50 रुपये ही रहेगा।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सोमवार को संचालन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बेहतर रखरखाव और सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने एक जनवरी से लागू किए गए प्रवेश शुल्क को मंजूरी देते हुए उसमें किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता नहीं समझी।

बैठक में पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इस दिशा में जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि परिवारों और बच्चों के लिए आकर्षण और सुविधाएं बढ़ाई जा सकें।

गौरतलब है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इसके बाद 31 दिसंबर तक आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था, जबकि एक जनवरी से यहां टिकट व्यवस्था लागू की गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल