Home / राज्य / रुद्रपुर शिवनाथ के साप्ताहिक बाज़ार से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर शिवनाथ के साप्ताहिक बाज़ार से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

रुद्रपुर शिवनाथ कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार से बुधवार शाम एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर एक युवक की हीरो स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हो गया।

पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ बाज़ार में खरीदारी करने गया था। लौटकर आने पर उसने देखा कि जहां बाइक खड़ी की थी, वहां वाहन गायब था। आसपास पूछताछ करने पर किसी ने भी चोरी की घटना को नहीं देखा। बताया जा रहा है कि बाजार में सीसीटीवी की सुविधा भी सीमित है, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी मिली।

सूचना मिलते ही रुद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना कैद हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाज़ार में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल