Home / राज्य / रेलवे ट्रैक पर स्लीपर आने से तेजस एक्सप्रेस 26 मिनट रुकी, कई ट्रेनें प्रभावित  

रेलवे ट्रैक पर स्लीपर आने से तेजस एक्सप्रेस 26 मिनट रुकी, कई ट्रेनें प्रभावित  

लखनऊ

वापस लखनऊ आ रही सुपर फास्ट तेजस एक्सप्रेस को बुधवार देर रात को गंगाघाट स्टेशन पर करीब 26 मिनट तक रोकना पड़ा। कारण यह रहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे रखे गए सीमेंट के स्लीपर खिसककर लूप लाइन पर आ गए थे। इस वजह से सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रेन संचालन रोक दिया गया।

घटना कानपुर–लखनऊ रेल मार्ग पर मगरवारा स्टेशन के पास डाउन ट्रैक की है। तेजस एक्सप्रेस के रुकने के कारण इस रूट पर चलने वाली अन्य गाड़ियों को भी कुछ समय के लिए रोका गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से स्लीपर हटवाए, इसके बाद ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। उनके अनुसार ट्रैक के किनारे पहले से काफी संख्या में सीमेंट के स्लीपर रखे थे, जो ट्रेनों की तेज आवाज और कंपन के कारण खिसककर लूप लाइन पर आ गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ट्रैक किनारे रखी सामग्री को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल