लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बड़े इंतजाम किए हैं। लखनऊ स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग बिना लाइन में लगे टिकट ले सकेंगे। इसके साथ ही स्टेशन पर 33 नए टिकट काउंटर भी शुरू किए गए हैं।
वाराणसी स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि को देखते हुए 31 अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। रेलवे का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी और प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रित रहेगी।





