बाराबंकी
रामनगर क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब फतेहपुर–रामनगर मार्ग के ओवरब्रिज से अचानक एक तेज रफ्तार डंपर लगभग 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे आ गिरा। यह हादसा रात करीब 9:12 बजे उस समय हुआ, जब बुढ़वल स्टेशन से निकलकर गोंडा की ओर बढ़ रही गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। डंपर ट्रेन से मात्र दो फीट की दूरी पर गिरा, जिससे जोरदार धमाका हुआ और पूरा कोच हिल उठा। यात्रियों को पलभर के लिए लगा कि ट्रेन बम से उड़ गई है और वह पटरी से उतर गई है।
वाराणसी निवासी यात्री चमन सिंह ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि सभी को अपनी जान जाने का डर सताने लगा। हादसे में ओवरहेड बिजली लाइन (OHE) पूरी तरह टूट गई, जिसके कारण बुढ़वल-गोंडा रेलखंड पर ट्रेन संचालन तत्काल रोक दिया गया। ट्रैक पर लगे रेलवे के हाईटेंशन लाइन के तार टूटे। मौके से गुजरने वाली गरीब रथ ट्रेन को रोका गया। ट्रेलर में ड्राइवर के फंसे होने की आशंका ।




